Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक : अभी चुनाव हुआ तो यूपी में भाजपा रहेगी सबसे आगे

केंद्र की एनडीए सरकार ने पाकिस्‍तान पर सर्जिकल स्‍ट्राइक की है उससे भाजपा को बड़ा राजनीतिक फायदा मिलने की उम्‍मीद है। एक न्‍यूज चैनल के ओपीनियन पोल के मुताबिक अगर अभी यूपी में चुनाव हुए तो भाजपा सीटों के मामले में सबसे बड़े दल के रुप में सामने आ सकती है।
सर्जिकल स्ट्राइक : अभी चुनाव हुआ तो यूपी में भाजपा रहेगी सबसे आगे

 

पोल के मुताबिक भाजपा बहुमत के नजदीक पहुंचकर सरकार बनाने की स्थिति में भी आ सकती है। बहुजन समाज पार्टी के दूूसरे नंबर पर रहने की संभावना है। 

पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच होने जा रहा है, जबकि मुलायम सिंह यादव की सपा तीसरे नंबर पर रहेगी। सर्वे के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

ओपीनियन पोल में भाजपा को सबसे ज्यादा 31 फीसदी वोट के साथ 170-183 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं बसपा दूसरे नंबर पर 28 फीसदी वोटों के साथ बनी हुई है। ओपीनियन पोल में 25 फीसदी वोट के साथ सत्तारूढ़ सपा को 94-103 सीटें दी गई हैं। वहीं कांग्रेस को 6 फीसदी वोट के साथ 8-12 सीटों मिलने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर 31 फीसदी वोटों के साथ मायावती को लोगों ने पहली पसंद बनाया है, जबकि अखिलेश को 27 फीसदी लोगों ने बतौर मुख्यमंत्री अपनी पसंद बताया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad