Advertisement

यूपी में भाजपा को बढ़त पर सीएम के लिए अखिलेश पहली पसंद : सर्वे

उत्तर प्रदेश में चुनाव में अभी देरी है पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच घमासान शुरू हो गया है। राज्‍य का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस ने अपने सारे पत्‍ते खोल दिए हैं। कांग्रेस को प्रियंका गांधी से काफी उम्‍मीद है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी पूरा जोर लगानेे की तैयारी में है।
यूपी में भाजपा को बढ़त पर सीएम के लिए अखिलेश पहली पसंद : सर्वे

यूपी में क्‍या कांग्रेस की वापसी होगी और अगर आज चुनाव हों तो यूपी में सरकार को लेकर लोगों का क्‍या मानना है?  इस पर एबीपी न्यूज-सिसरो ने उत्तरप्रदेश की 10 विधानसभाओं में 1000 मतदाताओं के बीच 24 से 25 जुलाई के बीच एक त्वरित सर्वे किया है। जिसके अनुसार यूपी में भाजपा को फायदा हो सकता है। मुलायम सिंह यादव और मायावती को झटका मिलने की आशंका है। यूपी में किसकी सरकार बनेगी ? इस पर 

32% लोगों ने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी। 26% ने समाजवादी पार्टी को पसंद किया। बीएसपी की सरकार के लिए 24% तथा कांग्रेस की सरकार के लिए 7% लोगों ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया।  

उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद अखिलेश यादव हैं।  उन्‍हें 28% लोगों ने पसंद किया है। इसी तरह मायावती को 25% तथा योगी आदित्यनाथ को 17%, केशव प्रसाद मौर्या को 6% एवं शीला दीक्षित को 5% लोगों ने बतौर सीएम पसंद किया। 

सर्वे के अनुसार यूपी में विकास के नाम पर 78% लोग वोट देंगे। वहीं जाति के नाम पर 7% और धर्म के नाम पर 5% लोग वोट देंगे। प्रियंका यूपी में कांग्रेस की वापसी करवाएंगीं ? इस पर 19% लोगों ने रजामंदी व्‍यक्‍त की। 51% लोगों ने इस पर ना कहां। 30% लोगों ने कहा कि कुछ नहीं कह सकते। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की कमान किसको दी जाए, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को? इस पर 59% लोगोंं ने राहुल को अपनी पसंद बताया वहीं 41% ने प्रियंका को पसंद किया। 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad