Advertisement

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता बलराम जाखड़ का निधन

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का आज नई दिल्‍ली में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता बलराम जाखड़ का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाखड़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक लोकप्रिय नेता थे जिन्होंने संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया। उन्होंने ट्वीट किया, बलराम जाखड़ जी एक लोकप्रिय नेता थे जिन्होंने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में हमारे संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया। मैं उनके निधन से दु:खी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

जाखड़ 1980 से 1989 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने संसद संग्रहालय की स्थापना में योगदान दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की कैबिनेट में कृषि मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं। जाखड़ 30 जून 2004 से 30 मई 2009 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad