Advertisement

क्या है 'वन नेशन वन इलेक्शन', किसने किया समर्थन और कौन कर रहा है विरोध, जानिए

केंद्र सरकार द्वारा "एक राष्ट्र, एक चुनाव" से जुड़ी संभावनाओं को तेज़ी से तलाशने के लिए पूर्व...
क्या है 'वन नेशन वन इलेक्शन', किसने किया समर्थन और कौन कर रहा है विरोध, जानिए

केंद्र सरकार द्वारा "एक राष्ट्र, एक चुनाव" से जुड़ी संभावनाओं को तेज़ी से तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं द्वारा जहां इस कदम को सराहनीय कहा जा रहा है, वहीं विपक्षी नेताओं ने इसपर हमला किया है। बता दें कि एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू होने से लोकसभा और राज्य के चुनाव एक साथ होंगे।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "फिलहाल एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट आएगी जिस पर चर्चा होगी। संसद परिपक्व है और चर्चा होगी, घबराने की जरूरत नहीं है। भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, यहां विकास हुआ है। मैं संसद के विशेष सत्र के एजेंडे पर चर्चा करूंगा।''

#WATCH | On 'One nation, One election', Union Parliamentary Affairs Minsiter Pralhad Joshi says "Right now, a committee has been constituted. A report of the committee will come out which be discussed. The Parliament is mature, and discussions will take place, there is no need to… pic.twitter.com/iITyAacPBq
— ANI (@ANI) September 1, 2023

राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा, "यदि चुनाव एक समय पर होंगे तो विकास की गति बढ़ेगी और चुनाव पर खर्च होने वाले धन की बचत होगी। वोट डालने वाले मतदाताओं का प्रतिशत भी बढ़ेगा। देश का मतदाता जागरूक है और जानता है कि किसे वोट देना है।"

#WATCH | On 'One Nation, One Election', Rajya Sabha MP and BJP leader Sushil Modi says, "...If the elections are held at a time, the pace of development will increase & will save the money spent on elections. The percentage of voters casting their votes will also increase. The… pic.twitter.com/mpi05xqXl7
— ANI (@ANI) September 1, 2023

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का स्वागत करता हूं। इससे चुनाव पर खर्च होने वाला पैसा बचेगा और उस पैसे का इस्तेमाल कल्याणकारी योजनाओं में किया जा सकेगा। लोगों ने 2024 में फिर से पीएम मोदी को चुनने का फैसला किया है।"

#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde says, "I welcome 'One Nation, One Election'. It will save the money spent on elections and that money can be used for welfare schemes... People have decided to elect PM Modi again in 2024..." pic.twitter.com/cJetoSrfKL
— ANI (@ANI) September 1, 2023

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, उन्होंने कहा, ''यह सही प्रस्ताव है। जब देश में चुनाव होते रहते हैं तो विभिन्न हिस्सों में आचार संहिता लागू होने के कारण कई काम पटरी से उतर जाते हैं और इसमें संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से पैसे की बर्बादी नहीं होगी और सुधारों की प्रक्रिया अच्छे से चलती रहेगी''

#WATCH | On 'One Nation, One Election, Maharashtra Deputy CM & BJP leader Devendra Fadnavis says, "It is the right proposal. When elections keep happening in the country, due to the model code of conduct imposed in different parts many works get derailed and resources are used… pic.twitter.com/UZEq6DBdv8
— ANI (@ANI) September 1, 2023

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यह एक सराहनीय प्रयास है। मैं इसके लिए यूपी की जनता की ओर से पीएम के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' आज की जरूरत है। चुनाव की प्रक्रिया के दौरान विकास कार्यों या नई नीतियों में बाधा आती है। यह आवश्यक है कि हम लोकसभा, विधानसभा और अन्य सभी चुनाव एक साथ आयोजित करें। मैं इस कदम का स्वागत करता हूं।"

#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath on 'One Nation, One Election'

"It is a praiseworthy effort. On behalf of the people of UP, I express gratitude towards the PM for this. 'One nation, one election' is the necessity of the day. During the process of elections, development… pic.twitter.com/pM6mYdSz3S
— ANI (@ANI) September 1, 2023

एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का कहना है, "लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 'वन नेशन वन इलेक्शन' का समर्थन करती है। इसे लागू किया जाना चाहिए।" असम सीएम हिमंत बिस्वा सर्मा ने कहा, "आज पीएम नरेंद्र मोदी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे पर एक आयोग नियुक्त करके एक बहुत ही ऐतिहासिक फैसला लिया है।"

"मुझे बहुत खुशी है कि राम नाथ कोविन्द जैसे कद के व्यक्ति ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। कई चुनावों में बहुत सारा पैसा खर्च होता है और क्योंकि हर बार भारत चुनाव मोड में होता है, इसलिए विकास को बहुत नुकसान होता है।"

#WATCH | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "Today PM Narendra Modi has taken a very landmark decision by appointing a commission to look after the issue of 'One Nation, One Election'. I am very happy that a person of stature like Ram Nath Kovind Nath has accepted the offer.… pic.twitter.com/U8xfeTEcHH
— ANI (@ANI) September 1, 2023

'वन नेशन, वन इलेक्शन' समिति के अध्यक्ष के रूप में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की नियुक्ति पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसे लागू करना संभव नहीं है। भाजपा देश को नष्ट करना चाहती है। यह देश के संविधान के लिए खतरनाक है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।"

#WATCH | On the appointment of former President Ram Nath Kovind as chairman of 'One Nation One Election' committee, Punjab Minister Harpal Singh Cheema says, "India is a democratic country and it is not possible (to implement it). BJP wants to destroy the country. It is dangerous… pic.twitter.com/UanQtIAWFG
— ANI (@ANI) September 1, 2023

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, ''मैं यह पहली बार देख रहा हूं कि किसी पूर्व राष्ट्रपति को सरकार द्वारा गठित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश और एससी के पूर्व न्यायाधीश हो सकते थे। उन्होंने राष्ट्रपति पद की गरिमा समाप्त कर दी क्योंकि (नये संसद भवन का) उद्घाटन राष्ट्रपति के बजाय प्रधानमंत्री ने किया। अब ऐसा करके वे गलत परंपरा स्थापित कर रहे हैं।"

#WATCH | On the appointment of former President Ram Nath Kovind as chairman of 'One Nation One Election' committee, Congress MP Pramod Tiwari says, "I am seeing this for the first time that a former President has been made chairman of a committee formed by govt. Former Chief… pic.twitter.com/g0qMlv8dIp
— ANI (@ANI) September 1, 2023

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, ''इसके लिए सिर्फ संविधान में संशोधन की ही नहीं बल्कि राज्यों की मंजूरी की भी जरूरत है। हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे भाजपा शासित राज्यों में, वे अपनी-अपनी विधानसभाओं को भंग करने के लिए कैबिनेट में निर्णय ले सकते हैं और प्रस्ताव पारित कर सकते हैं। आप किसी राज्य विधानसभा की अवधि कम नहीं कर सकते, यह इस तरह काम नहीं करता।"

#WATCH | On 'One nation, One election', former Madhya Pradesh CM and Congress leader Kamal Nath says "For this, not just an amendment in the Constitution but also approval of states is also needed. In BJP-ruled states like Haryana and Maharashtra, they can decide and pass a… pic.twitter.com/USVa07ZXOG
— ANI (@ANI) September 1, 2023

सरकार द्वारा 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के एक दिन बाद यह कदम सामने आया है कि एक समिति का गठन हुआ है। सरकार ने हालांकि संसद के विशेष सत्र का एजेंडा घोषित नहीं किया है। गौरतलब है कि 2014 से ही भाजपा एक राष्ट्र, एक चुनाव पर चर्चा करती आई है।

बता दें कि दिसंबर 2022 में विधि आयोग ने देश में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों, भारत के चुनाव आयोग, नौकरशाहों और अन्य विशेषज्ञों की राय मांगी थी। लाज़मी है कि अब राष्ट्रपति कोविन्द के नेतृत्व में नवगठित समिति के साथ यह उम्मीद है कि सरकार इस प्रस्ताव पर तेजी से काम करेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad