Advertisement

गुजरात-हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? आज हो सकता है फैसला

संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्‍डिंग में भाजपा की संसदीय बैठक जारी है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत...
गुजरात-हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? आज हो सकता है फैसला

संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्‍डिंग में भाजपा की संसदीय बैठक जारी है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी अब दोनों राज्यों में सरकार बनाने से पहले मंथन कर रही है। जल्द ही दोनों राज्यों में नई सरकार का गठन भी हो जाएगा। इस मंथ्‍ान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ‌का विश्‍ाेष्‍ा संबोध्‍ान है।

गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद यहां मुख्यमंत्री बनाने को लेकर अटकलें तेज है। हालां‌कि गुजरात में मौजूदा सीएम विजय रूपाणी को पहली पसंद होने की बात कही जा रही है। लेकिन उनकी अगुआई में सीटें कम होने की वजह से उन पर प्रश्न भी उठ रहे हैं। दूसरी ओर हिमाचल में सीएम कैंडिडेट प्रेमकुमार धूमल की हार ने भाजपा को फिर सीएम ढूंढ़ने की जहमत में डाल ‌दिया है।

ऐसे में मुख्यमंत्री पद के लिए गुजरात में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम चल रहा है। स्मृति ईरानी अभी गुजरात से ही राज्यसभा सांसद हैं। जबकि, हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पांच बार विधायक रह चुके जयराम ठाकुर के नाम आगे बताए जा रहे हैं।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में  बुधवार को मुख्यमंत्रियों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। इसके बाद ही अटकलों के बादलों का छंट पाना मुमकिन होगा।


 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad