Advertisement

जो राजनीति करना चाहता है करेगा और जो किताब लिखना चाहता है लिखेगा... किताब पर विवाद को लेकर बोले सलमान खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब को लेकर उपजे विवाद पर मीडिया के सामने कुछ सवालों के जवाब...
जो राजनीति करना चाहता है करेगा और जो किताब लिखना चाहता है लिखेगा... किताब पर विवाद को लेकर बोले सलमान खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब को लेकर उपजे विवाद पर मीडिया के सामने कुछ सवालों के जवाब दिए। खुर्शीद ने तंज कसते हुए कहा कि जो राजनीति करना चाहता है, करेगा और जो किताब लिखना चाहता है, वह लिख देगा। उन्होंने कहा कि मेरी किताब हिंदू मुस्लिम एकता को लेकर है।

दरअसल, हिंदुत्व की तुलना कट्टर इस्लामी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और बोको हराम से करने पर कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की हिंदू विरोधी सोच करार दिया तो पार्टी के ही नेता गुलाम नबी आजाद ने हिंदुत्व की तुलना इस्लामी जिहाद से करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति करार दिया था।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनकी किताब हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए है। सलमान खुर्शीद ने विरोध करने वालों पर राजनीती करने का आरोप लगाया। कहा कि जिसको राजनीती करनी है वो करेगा और जिसने किताब लिखनी है वो लिखेगा। मैंने अपनी किताब के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया है कि वो सही फैसला है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | Whoever wants to politicise, will do &amp; whoever wants to write a book, will write. My book is for Hindu-Muslim unity, &amp; making them understand that SC verdict (on Ayodhya) is a good verdict: Congress&#39; Salman Khurshid on political row over his book &#39;Sunrise Over Ayodhya&#39; <a href="https://t.co/hFLj7qgsd9">pic.twitter.com/hFLj7qgsd9</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1459190533746675718?ref_src=twsrc%5Etfw">November 12, 2021</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

सलमान खुर्शीद ने कहा, ''जो लोग जिस भी मजहब के हों वो अगर मजहब का दुरुपयोग करेंगे तो हम उसे रिजेक्ट करें चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने का हो। मुझे लगता है कि जो लोग राजनीती करना चाहते हैं उन्हें डर लगता है कि अब सच्चाई सामने आ रही है।'' 

बता दें कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' पर राजनीतिक विवाद के कारण सुर्खियों में हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad