Advertisement

इन 6 मंत्रियों का होगा प्रमोशन? ये है बड़ी वजह

बुधवार शाम यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट का ऐलान हो जाएगा। कुछ पुराने और नए...
इन 6 मंत्रियों का होगा प्रमोशन? ये है बड़ी वजह

बुधवार शाम यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट का ऐलान हो जाएगा। कुछ पुराने और नए मंत्रियों को मिलाकर आज मोदी कैबिनेट के विस्तार के दौरान 43 मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ ऐसे नेताओं के नाम भी सामने आए हैं जिनका प्रमोशन होने वाला है। मतलब उन्हें स्वतंत्र प्रभार या राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

मोदी की नई कैबिनेट में जिन लोगों का प्रमोशन हो सकता है उसमें अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रुपाला, हरदीप सिंह पुरी, आर के सिंह, मनसुख मांडविया का नाम सामने आया है। माना जा रहा है इन सभी के प्रमोशन की मुख्य वजह अगले साल अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

सबसे पहले हरदीप सिंह पुरी की बात करते हैं। जिन पर फिलहाल तीन मंत्रालय का भार था, जिसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय कॉमर्स मिनिस्ट्री का प्रभार था। माना जा रहा है कि उनका प्रमोशन पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए होगा।

दूसरा नाम अनुराग ठाकुर का है। वह फिलहाल वित्त राज्यमंत्री हैं और ऐसा माना जा रहा है कि उनका प्रमोशन हिमाचल प्रदेश में चुनाव को देखते हुए किया जाएगा। वह हिमाचल से आते हैं, साथ ही साथ वह प्रेम कुमार धूमल के लड़के हैं, जो कि हिमाचल में तीन बार सीएम रह चुके हैं।

इसके अलावा मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला के प्रमोशन की चर्चा है। दोनों पटेल समुदाय से आते हैं, दोनों लेवा पटेल समाज हैं। इनको भी स्वतंत्र प्रभार या कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ-साथ आरके सिंह जो कि ऊर्जा मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री हैं, उनको कैबिनेट का दर्जा मिल सकता है।

गौरतलब है कि मोदी कैबिनेट का पहला विस्तार आज होने वाला है। इस बहुप्रतीक्षित विस्तार एवं पुनर्गठन के लिए बुधवार 6 बजे का समय निशिचत किया गया है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad