Advertisement

केजरीवाल पर चाहे कितने भी अत्याचार हो जाएं, वे झुकेंगे नहीं: पंजाब सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल झुकेंगे...
केजरीवाल पर चाहे कितने भी अत्याचार हो जाएं, वे झुकेंगे नहीं: पंजाब सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं, चाहे उन पर कितना भी अत्याचार हो।

मान का बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री को कथित उत्पाद शुल्क घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल की तस्वीर भी साझा की।

मान ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया, "यह तस्वीर तानाशाही के ख़िलाफ़ संघर्ष को दर्शाती है। चाहे कितना भी अत्याचार कर लो, अरविंद केजरीवाल नहीं झुकेंगे। ईडी की जमानत के बाद सीबीआई की गिरफ्तारी भाजपा के इशारे पर सीबीआई का खुला दुरुपयोग है।"

बुधवार को गिरफ्तारी के बाद, दिल्ली की एक अदालत ने जांच एजेंसी के आवेदन पर दलीलें सुनने के बाद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया, जिसके दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निर्दोष हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा के इशारे पर उसके नेताओं के खिलाफ दुर्भावना और राजनीतिक द्वेष से काम कर रही हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad