Advertisement

राजभर को नहीं मना पाई भाजपा, अब नए उपाध्यक्ष क्या चलेंगे दांव

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर को...
राजभर को नहीं मना पाई भाजपा, अब नए उपाध्यक्ष क्या चलेंगे दांव

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर को भारतीय जनता पार्टी मनाने में असफल रही। वहीं शनिवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। राजभर भाजपा को डूबती नैया बताते हुए पार्टी को घेरने की कवायद कर रहे हैं। हालांकि अब भाजपा भी नई रणनीति के तहत कार्य करने में जुटी हुई है, पार्टी ने प्रदेश में नया उपाध्यक्ष भी बनाया है। ऐसे में नए उपाध्यक्ष एके शर्मा क्या दांव चलते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।


पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनो नेताओं के बीच तकरीबन एक घंटे बंद कमरे में बातचीत हुयी। माना जाता है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के जरिये सभी दलों को एक मंच पर लाने के प्रयास के तहत श्री राजभर ने आप नेता से मुलाकात की और राज्य में भाजपा के खिलाफ जुगलबंदी की संभावनाओ को टटोला।

उन्होने बताया कि दोनो नेताओं ने फिलहाल बातचीत का ब्योरा देने से इंकार कर दिया और इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। गौरतलब है कि श्री राजभर इससे पहले समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिल चुके है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad