कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य में 'जनाक्रोश' इस बात का सबूत है कि सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की प्रशासनिक मशीनरी "ध्वस्त" हो चुकी है और "भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं।”
अशोक ने इन टिप्पणियों को सरकार के कामकाज को दर्शाने वाला "प्रमाणपत्र" बताया।
कर्नाटक भाजपा ने सोमवार को अपनी 16 दिवसीय 'जनाक्रोश यात्रा' शुरू की - जो आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, मुस्लिमों के कथित तुष्टीकरण और दलित कल्याण के लिए निर्धारित धन के कथित दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक राज्यव्यापी अभियान है।
कांग्रेस सरकार को "धोखेबाज" बताकर उस पर "खराब शासन" का आरोप लगाते हुए अशोक ने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के प्रयास उलटे पड़ गए हैं।
उन्होंने दावा किया, "20 महीनों में सिद्धरमैया सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।"