पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी अब तक 104 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
आठवी सूची में रमन अरोरा, फौजा सिंह सरारी, दीप कम्बोज के नाम शामिल हैं।
यहां देखें लिस्ट-
बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा को लेकर पूरी तैयारी कर चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब में पार्टी द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
हालांकि आम आदमी पार्टी ने अभी तक वहां मुख्यमंत्री पद का नाम नहीं घोषित किया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने एक साक्षात्कार में कहा था कि कांग्रेस से पहले आप मुख्यमंत्री का चेहरा पंजाब में पेश कर देगी।