Advertisement

पंजाब: निगम चुनावों में दिखा किसान आंदोलन का साफ असर, बठिंडा में कांग्रेस ने तोड़ा 53 साल पुराना रिकॉर्ड

किसान आंदोलन के बीच हुए पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी का दबदबा साफ दिख रहा है। बुधवार को...
पंजाब: निगम चुनावों में दिखा किसान आंदोलन का साफ असर, बठिंडा में कांग्रेस ने तोड़ा 53 साल पुराना रिकॉर्ड

किसान आंदोलन के बीच हुए पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी का दबदबा साफ दिख रहा है। बुधवार को घोषित किए गए नतीजों में नगर निगम और नगर पंचायतों में कांग्रेस पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस पार्टी ने यहां बाटला, बठिंडा, मोगा, कपूरथला, पठानकोट नगर निगम में जीत हासिल कर ली है। जबकि नगर निगमों के अलावा कांग्रेस ने अभी तक 98 म्युनसिपल काउंसिल में जीत दर्ज कर ली है।

आजतक के मुताबिक, अभी तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उनके अनुसार ये स्थिति है-

बाटला नगर निगम: कांग्रेस 35, अकाली दल 6, बीजेपी 4, AAP 3, निर्दलीय 1

मोगा नगर निगम: कांग्रेस 20, अकाली दल 15, बीजेपी 1,आप 4, निर्दलीय 10

कपूरथला नगर निगम: कांग्रेस 43, अकाली दल 3, निर्दलीय 2

पठानकोट नगर निगम: कांग्रेस 37, अकाली दल 1, भाजपा 11, निर्दलीय 1

अबोहर नगर निगम: कांग्रेस 49, अकाली दल 1

वहीं कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि बठिंडा में भी कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। ये लगभग 53 साल बाद हुआ है, जब बठिंडा में कांग्रेस पार्टी का मेयर बनेगा। आपको बता दें कि इससे पहले बठिंडा नगर निगम में शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था।

बता दें कि नगर निगमों के अलावा नगर पंचायत और अन्य निकाय चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है।

गौरतलब है कि इस बार के नगर निकाय चुनाव किसान आंदोलन की छाया में हो रहे हैं। केंद्र द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से ही आंदोलन की शुरुआत हुई थी। यहां पर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का भी जमकर विरोध किया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad