Advertisement

रेलवे प्रश्नपत्र लीक मामला: सुभासपा विधायक बेदी राम समेत 18 लागों के खिलाफ आरोप तय

रेलवे में ग्रुप डी भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में गैंगस्टर अदालत के विशेष न्यायाधीश पुष्कर...
रेलवे प्रश्नपत्र लीक मामला: सुभासपा विधायक बेदी राम समेत 18 लागों के खिलाफ आरोप तय

रेलवे में ग्रुप डी भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में गैंगस्टर अदालत के विशेष न्यायाधीश पुष्कर उपाध्याय ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मौजूदा विधायक बेदी राम और विपुल दुबे समेत 18 आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में आरोप तय किए हैं।

अदालत ने दोनों मामलों में अभियोजन साक्ष्य पेश करने के लिए आगामी सात अगस्त की तिथि तय की है। जबकि एक अन्य आरोपी कृष्ण कुमार यादव की मृत्यु हो जाने के कारण उसके विरुद्ध चल रही कार्यवाही को समाप्त कर दिया गया है। पत्रावली के अनुसार ग्रुप-डी की भर्ती के मामले में की गई धांधली को लेकर 18 आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में अदालत में सुनवाई चल रही है। पहला मामला धोखाधड़ी एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित संसाधनों के निवारण अधिनियम से संबंधित है।

 जबकि दूसरा मामला पुलिस की ओर से गिरोह बंद अधिनियम का है। आरोपियों की ओर से दोनों ही मामलों में आरोप मुक्त किए जाने की अर्जी अदालत में दी गई जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। अदालत में दोनों उन्मोचन प्रार्थना पत्रों का विरोध गिरोह बन्द अधिनियम की पैरवी कर रहे एसपीओ अल्तमश अहमद ने किया था। इसके बाद दोनों मामलों के आरोपियों के विरुद्ध आरोप तय करते हुए अदालत ने गवाही के लिए सात अगस्त की तिथि नियत की है।

पत्रावली के अनुसार इस मामले मे 26 फरवरी 2006 को एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे और उनकी टीम ने आरोपियों विपुल दुबे एवं बेदी राम, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार मौर्य, शैलेश कुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, भद्रमणि त्रिपाठी, आनंद कुमार सिंह, कृष्णकांत, धर्मेंद्र कुमार, रमेश चंद्र पटेल, मोहम्मद असलम ,अवधेश सिंह, सुशील कुमार एवं अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपियों के पास से रेलवे भर्ती ग्रुप डी के 26 फरवरी 2006 की परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र के अलावा कई वाहन बरामद किए थे। वर्तमान में बेदी राम उप्र के गाजीपुर जिले के जखनिया विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के विधायक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad