Advertisement

ओम बिरला के नामांकन में शामिल हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री, कांग्रेस को ‘भ्रष्टाचार की जननी’ कहा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे ‘भ्रष्टाचार की...
ओम बिरला के नामांकन में शामिल हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री, कांग्रेस को ‘भ्रष्टाचार की जननी’ कहा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे ‘भ्रष्टाचार की जननी’ करार दिया। लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ओम बिरला की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश में यदि कोई भ्रष्टाचार की जननी है तो कांग्रेस पार्टी है जो ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में लिप्त है।’’

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले अखबारों में भ्रष्टाचार और आतंकवाद की सुर्खियां होती थीं लेकिन तत्कालीन कांग्रेस नीत संप्रग सरकार मूक दर्शक बनी रहती थी।

शर्मा ने कहा कि वहीं नरेन्द्र मोदी सरकार में सेना ने पुलवामा हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने, गरीबों का कल्याण करने और दुनिया में देश का नाम ऊंचा करने के लिए काम काम किया है।

बिरला ने भी रैली को संबोधित किया और संसद में तीसरी बार भेजने के लिए जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी उपलब्धियां और कार्य भी गिनाए।

बिरला ने कहा कि एक समय था जब संसद में बाबरी मस्जिद को ‘पवित्र’ करार देते हुए प्रस्ताव पारित किया गया था, वहीं मोदी सरकार में उसी संसद में राम मंदिर के निर्माण के निर्माण पर प्रस्ताव पारित किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad