Advertisement

आप विधायक महेंद्र यादव गिरफ्तार

नयी दिल्ली। विकासपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को कथित यौन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान दंगा करने और लोक सेवक पर हमला करने सहित विभिन्न आरोपों में आज गिरफ्तार कर लिया गया और एक दिन कह पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वह दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी के छठे विधायक हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
आप विधायक महेंद्र यादव गिरफ्तार

पुलिस ने दावा किया कि यादव ने कल शाम पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में हिंसक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की, जो तीन साल की बच्ची पर यौन हमले की घटना के विरोध में किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सार्वजनिक वाहनों पर हमले किए और एक वाहन को आग लगाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी 38 साल के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि पुलिस आरोपी की तलाश सरगर्मी से नहीं कर रही है। हालांकि संयुक्त पुलिस आयुक्त  दीपेंद्र पाठक ने दावा किया कि आरोपी को प्रदर्शन होने से काफी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

यादव छठे आप विधायक हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अखिलेश त्रिापाठी, सोमनाथ भारती, कमांडो सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार और पूर्व कानून मंत्राी जितेंद्र सिंह तोमर को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है। पाठक ने कहा, कल रात एक मामला दर्ज किया गया था और दंगा करने, आगजनी, लोक सेवक पर हमला, गलत तरीके से रोकना और सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोपों के तहत आज दोपहर करीब 12 बजे विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि निहाल विहार क्षेत्रा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की, जो हालात पर काबू पाने के इरादे से वहां गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad