Advertisement

नए मोर्चे से खिन्न अखिलेश ने शिवपाल को बताया आस्तीन का सांप

सपा नेता शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बयान पर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ऐसे किसी मोर्चे की जानकारी होने से इंकार किया है। हालांकि, अखिलेश ने कहा कि अगर ऐसा मोर्चा बन रहा है, तो अच्छी बात है।
नए मोर्चे से खिन्न अखिलेश ने शिवपाल को बताया आस्तीन का सांप

इस दौरान उन्होंने अपने चाचा शिवपाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपेरे कहीं से भी सांप निकाल लेते हैं। हम लोग आस्तीन के सांप को अच्छी तरह पहचानते हैं।

गौरतलब है कि आज शिवपाल यादव ने कहा था कि वे सेक्युलर मोर्चा बनाएंगे, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। उन्होंने कहा कि वो इस मोर्चे से बिखरे हुए समाजवादियों और सामाजिक न्याय में  विश्वास करने वाले लोगों को जोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल सेक्युलर मोर्चा चुनाव नहीं लड़ेगा। इस मोर्चे से समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad