Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश-जयंत ने की गठबंधन की घोषणा, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी रालोद

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की शुक्रवार को औपचारिक...
लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश-जयंत ने की गठबंधन की घोषणा, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी रालोद

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की शुक्रवार को औपचारिक घोषणा की और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिये गठबंधन की घोषणा की। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।’’

‘एक्स’ पर अखिलेश के ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।’’

जयंत चौधरी ने इसके साथ ही अपने पोस्ट के साथ तस्वीरें भी डाली जिसमें वह और अखिलेश यादव हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं।

रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’ दुबे से जब यह पूछा गया कि रालोद किन सीटों पर चुनाव लड़ेगा तो उन्होंने इस संबंध में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad