Advertisement

हरियाणा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन की पैरोल का अनुरोध किया है।...
हरियाणा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन की पैरोल का अनुरोध किया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह अनुरोध पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले किया गया है।

डेरा प्रमुख की पैरोल पर रिहाई की अर्जी सरकार ने प्रदेश के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को भेजी है। जेल विभाग से अनुरोध के पीछे जरूरी आकस्मिक कारण बताने को कहा गया है।

हरियाणा सीईओ ने राज्य सरकार से पूछा है कि डेरा प्रमुख को पैरोल पर रिहा करने के लिए क्या कोई आपातकालीन परिस्थिति है? बता दें कानून के मुतबिक, चुनावों के दौरान अगर किसी कैदी को आपातकालीन परिस्थिति में पैरोल पर रिहा करना जरूरी है, तो इसके लिए सीईओ की इजाजत ली जाए।

वहीं, डेरा प्रवक्ता ने कहा, चूंकि गुरमीत राम रहीम सिंह एक कैलेंडर साल में 91 दिनों की अस्थायी रिहाई का हकदार है, इसलिए 20 दिन की पैरोल का उसका अनुरोध कानून के अनुरूप है। रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के आरोप में आजीवन कारावास काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की फरलो 17 जून 2022 को मिली थी।

बता दें गुरमीत राम रहीम सिंह पर अक्सर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि वह अपने अनुयायियों, जिनमें से अधिकतर हरियाणा में रहते हैं उनको चुनावों में एक विशेष तरीके से मतदान करने के लिए प्रभावित करने की कोशिश करता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad