Advertisement

बंगाल का चुनाव करेगा 2024 में भाजपा के भाग्य का फैसला, नहीं चाहते दुर्योधन और मीर जाफर: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल का...
बंगाल का चुनाव करेगा 2024 में भाजपा के भाग्य का फैसला, नहीं चाहते दुर्योधन और मीर जाफर: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल का चुनाव वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भाग्य का फैसला करेगा। उन्होंने कहा, “बाय-बाय भाजपा, हम भाजपा को नहीं चाहते। हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते। हम दंगे, लूट, दुर्योधन, दुशासन, मीर जाफर को नहीं चाहते हैं।”

ममता बनर्जी ने पूर्वी मिदनापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “ बंगाल का चुनाव देश के भविष्य का फैसला करेगा और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में परिवर्तन लाएगा। बंगाल का यह चुनाव 2024 में भाजपा के भविष्य का फैसला करेगा। एकजुट होइए तथा भाजपा के खिलाफ लड़िए।”

उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी और बंगाल में चुनाव जीतने के बाद हम दिल्ली जाएंगे तथा भाजपा को उखाड़ फेंकेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तृणमूल के गद्दार नेताओं को टिकट देकर अपने नेताओं को निराश किया है।

उन्होंने भाजपा को सड़ी हुई, भ्रष्ट तथा दंगाइयों की पार्टी करार देते हुए कहा,“ परिवर्तन मेरा नारा है। तुम लोग ममता बनर्जी की नकल क्यों कर रहे हो। हमने इस नारे को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल किया था।”

उन्होंने तृणमूल के युवा कार्यकर्ताओं से मतदान वाले दिन मतदान केंद्रों पर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा,“ वे लोग (भाजपा) ईवीएम में गड़बड़ी कर सकते हैं। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि उस दिन मतदान केंद्रों से न हटें। मतदान केंदों पर इंतजार करें और जब नयी मशीन आए, तो अधिकारियों से दोबारा मशीन को चालू करने तथा बंद करने के लिए कहें।”     

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad