Advertisement

यूपी में नीतीश बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल? 2022 चुनाव के लिए JDU का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अब बिहार में एनडीए के साथ सरकार चला रहे...
यूपी में नीतीश बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल? 2022 चुनाव के लिए JDU का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अब बिहार में एनडीए के साथ सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने यूपी चुनाव में उतरने का फैसला किया है। जेडीयू के प्रधान महासचिव और यूपी प्रभारी केसी त्यागी ने कहा है कि उनकी पार्टी 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। साथ ही त्यागी ने गठबंधन बनाए जाने की बात भी कही है। उन्होंने कहा है कि जेडीयू गठबंधन का स्वागत करेगी। आगे केसी त्यागी ने कहा है कि यदि गठबंधन नहीं होता है, तो भी उनकी पार्टी  दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू इस बार पिछली गलती नहीं दोहराएगा।

गौरतलब है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जेडीयू घटक दल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सरकार है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा की सरकार है। यदि जेडीयू यूपी चुनाव में उतरती है तो इससे भाजपा को नुकसान हो सकता है।

बंगाल चुनाव में हार के बाद भाजपा के सामने आगामी विधानसभाओं के चुनाव को लेकर कई सारी चुनौतियां हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरने के सवाल पर आज तक से त्यागी ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता भाजपा के साथ जाने की रहेगी। यदि सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बनती है फिर वो किसी भी अन्य दल के साथ जा सकते हैं। साथ ही त्यागी ने आज तक से बातचीत में ये भी स्पष्ट किया है कि मुलायम सिंह यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ वो नहीं जा सकते हैं जबकि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ जेडीयू का कोई तालमेल नहीं है। उनकी पार्टी के फ्रेमवर्क में ये पार्टी फीट नहीं बैठती है।

नीतीश की पार्टी जेडीयू यूपी चुनाव में उतरेगी तो वो गाहे-बगाहे बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा की वजह से हुए नुकसान का बदला लेगी। क्योंकि, चिराग पासवान ने कई बार ये स्पष्ट किया है कि बीजेपी से मंथन के बाद हीं उन्होंने बिहार एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad