Advertisement

बिहार की राजनीति में तेंदुलकर की 'एंट्री', मोदी और तिवारी भिड़े

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सचिन तेंदुलकर को लेकर राष्ट्रीय जनता...
बिहार की राजनीति में तेंदुलकर की 'एंट्री', मोदी और तिवारी भिड़े

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सचिन तेंदुलकर को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजद को राष्ट्रीय सम्मान के पुरस्कारों पर राजनीति करने से बचना चाहिए। राजद पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, महान क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर जिनको कृषि कानून का समर्थन करने या गणतंत्र दिवस पर हुए तिरंगे के अपमान की निंदा करने के कारण बुरे लगने लगे, वे बतायें कि उनकी पार्टी उन लोगों के बारे में क्या राय रखती हैं, जिन्होंने खुद प्रधानमंत्री पद पर रहते भारत रत्न ले लिए थे। ये निशाना राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर साधा।

उन्होंने पूछा अपने ट्वीट के जरिए, क्या ऐसे व्यक्ति को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए था, जिन पर भारत विभाजन स्वीकार करने, जम्मू-कश्मीर में धारा-370 लागू करने और 1962 में सैन्य पराजय जैसी ऐतिहासिक गलतियों के दस्तावेजी आरोप लगते रहे हैं। 

वहीं, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन कहा कि ग्रेटा थनबर्ग जैसी तथाकथित विदेशी सिलेब्रिटी की हिमायत में देश की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक भारत रत्न सचिन तेंडुलकर को लेकर राजद नेता शिवानंद तिवारी ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है। उसकी निंदा की जानी चाहिए। राजीव रंजन ने कहा कि अगर राजद को देश की अस्मिता, स्वाभिमान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जरा भी सम्मान है तो उन्हें तिवारी पर अविलंब कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए।

दरअसल, किसानों के समर्थन में बीते दिनों हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किए थे। जिसके बाद सचिन समेत कई लोग सामने आएं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad