Advertisement

नवीन पटनायक बोले, बहुत तेजी से डूब रही है भाजपा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकसभा तथा विधानसभा उपचुनावों में...
नवीन पटनायक बोले, बहुत तेजी से डूब रही है भाजपा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकसभा तथा विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की हार के बाद आज कहा कि यह पार्टी बहुत तेजी से डूब रही है। 2009 तक भाजपा के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल रही बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ने भुवनेश्वर में हा कि उन्होंने किसी मोर्चे में शामिल होने के बारे में नहीं सोचा है।

भाजपा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खाली सीट गोरखपुर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा खाली की गई सीट फूलपुर में लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने करारी मात दी। बिहार में लालू प्रसाद की राजद ने अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद विधानसभा सीट जीती। भाजपा को केवल भभुआ विधानसभा सीट से संतोष करना पड़ा।
पटनायक ने इन दो राज्यों के उपचुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि हम देख सकते हैं कि भाजपा डूब रही है...यह बहुत तेजी से डूब रही है। बीजद के गैर भाजपा दलों के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर पटनायक ने कहा कि हमने फिलहाल किसी गठबंधन के बारे में नहीं सोचा है। ऐसा कोई विचार नहीं है। हालांकि 2009 से भाजपा और कांग्रेस दोनों से बराबर दूरी बनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ने भविष्य में किसी मोर्चे में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया।

बीजद-भाजपा गठबंधन ने 2000 से 2009 तक करीब नौ साल राज्य पर शासन किया। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर विवाद को लेकर 2009 आम चुनावों से पहले गठबंधन टूट गया था। पटनायक ने इसके बाद भाजपा को सांप्रदायिक और कांग्रेस को भ्रष्ट कहा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad