Advertisement

कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे बोले- 'हमारे राम शबरी वाले तो बीजेपी के राम मॉब लिंचिंग वाले हैं'

छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे से निकलकर अब बहस तेरे और मेरे राम तक पहुंच गई है। राज्य में...
कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे बोले- 'हमारे राम शबरी वाले तो बीजेपी के राम मॉब लिंचिंग वाले हैं'

छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे से निकलकर अब बहस तेरे और मेरे राम तक पहुंच गई है। राज्य में भगवान राम को लेकर सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शुमार और राज्य सरकार में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भगवान राम को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राम और हमारे राम में अंतर है।

भाजपा ने हमेशा राम नाम का दुरुपयोग किया है- कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि हमारे राम का मतलब शबरी के राम हैं, निषाद के राम हैं, वनवासियों के राम हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हैं, लेकिन भाजपा के लिए राम का मतलब क्या है? रामशिला पूजन के बहाने वोट हासिल करना, मॉब लिंचिंग के नाम पर चोट करने के लिए राम की तस्वीर? चौबे ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राम नाम का दुरुपयोग किया है।

कांग्रेस रामलीला के बहाने वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रही है- भाजपा

रविंद्र चौबे का यह बयान तब आया जब कांग्रेस की ओर से होने वाले कार्यक्रम 'कौशल्या के राम' को लेकर भाजपा के आरोपों के बाद जवाब दे रहे थे। भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर कहा गया था कि कांग्रेस रामलीला के बहाने वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रही है।

यहां देखें क्या बोले प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे-

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> Chhattisgarh min Ravindra Choubey: Congress ke Ram ka matlab Shabri ke,Nishadraj ke,vanvasion ke, maryada purushottam bhagwan Ram. BJP ke liye Ram ka matlab kya hai? Ramshila pujan ke bahane vote hasil karne, mob lynching ke naam pe chot karne ke liye Ram ki tasveer?(4.10) <a href="https://t.co/NgkuJQxElg">pic.twitter.com/NgkuJQxElg</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1180247303375982593?ref_src=twsrc%5Etfw">October 4, 2019</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

इससे पहले इन्होंने भगवान राम को लेकर दिया था बयान

इससे पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी भगवान राम को लेकर कहा था कि भाजपा से ज्यादा कांग्रेस हिंदूवादी है। भाजपा वालों से ज्यादा कांग्रेसियों के घर राम का मंदिर है। भाजपाई केवल राम के नाम से खाते हैं और हिंदूवादी की बात करते हैं, लेकिन वे हिंदूवादी नहीं हैं।

बता दें कि शुक्रवार से रायपुर में रामलीला महोत्सव शुरू हो रहा है। पहले दिन कौशल्या के राम का मंचन किया जाना है जिसमें मथुरा और छत्तीसगढ़ के कलाकार प्रस्तुति देंगे। रामलीला के मंचन को लेकर बीजेपी ने आरोप लगा दिया था कि कांग्रेस राम भगवान को हाईजैक करने की कोशिश कर रही है। अब राम भगवान पर कांग्रेस के इस बयान के बाद सूबे में सियासत शुरू हो गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad