Advertisement

कर्नाटक चुनाव में बसपा का खुला खाता, जेडीएस के साथ मिलकर लड़ा था चुनाव

उत्तर प्रदेश में अपने खराब राजनीतिक दौर से गुजर रही बसपा ने दक्षिण के राज्य कर्नाटक में एक सीट जीती है।...
कर्नाटक चुनाव में बसपा का खुला खाता, जेडीएस के साथ मिलकर लड़ा था चुनाव

उत्तर प्रदेश में अपने खराब राजनीतिक दौर से गुजर रही बसपा ने दक्षिण के राज्य कर्नाटक में एक सीट जीती है। जेडीएस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली बसपा ने राज्य में अपना खाता खोला है। उसके प्रदेश अध्यक्ष एन महेश ने कोल्लेगला विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। वोट शेयर के लिहाज से वह राज्य में चौथे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है।

कोल्‍लेगल सीट एससी उम्मीदवार के लिए सुरक्षित थी। इस सीट पर बसपा उम्‍मीदवार महेश को 71792 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रदिद्वंदी कांग्रेस के एआर कृष्‍णामूर्ति को 52338 वोट मिले। वहीं भाजपा के जीएन नंजूडा स्‍वामी को 39690 वोट मिले। इस सीट पर कुल 193293 मतदाता हैं। बसपा को राज्‍य में 0.3 फीसदी यानी कुल 106809 वोट मिले। कोलेगल सीट पर 1989 के बाद कोई भी उम्‍मीदवार दोबारा नहीं जीता है।

पिछले विधानसभा चुनाव में महेश दूसरे स्‍थान पर थे। एन महेश कर्नाटक के जिस इलाके में रहते हैं, वहां यूपी के दलितों का एक बड़ा समुदाय रहता है। बसपा ने राज्य की प्रमुख पार्टी जेडीएस के साथ गठबंधन किया था। राज्‍य की 224 सीटों में से 18 सीटों पर बसपा ने अपने प्रत्‍याशी उतारे थे। इसमें महेश समेत 11 दलित थे। बसपा कर्नाटक में पिछली बार 1994 का चुनाव बीदर से जीती थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad