Advertisement

सीएम नायब सैनी ने करनाल से भाजपा विधायक के रूप में ली शपथ, कहा- विधानसभा चुनाव में भी लहराएंगे परचम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गुरूवार को चंडीगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक के रूप...
सीएम नायब सैनी ने करनाल से भाजपा विधायक के रूप में ली शपथ, कहा- विधानसभा चुनाव में भी लहराएंगे परचम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गुरूवार को चंडीगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक के रूप में शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने कक्ष में भाजपा नेता को शपथ दिलाई।

सैनी ने हाल में करनाल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हराया है। पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कर रहे थे।

इस दौरान सीएम ने कहा कि मैं करनाल के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है और उन्होंने इस बात के ऊपर मुहर लगाई है कि अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में बहुत बड़े बहुमत के साथ पर परचम लहराएगी। पिछले 9 साल में विकास हुआ है।

बता दें कि खट्टर ने भी 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से तरलोचन सिंह को हराया था।

कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद सैनी ने खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था। खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद करनाल के विधायक के रूप में इस्तीफा दिया था जिसके बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

सैनी ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad