Advertisement

भाषण के बीच विरोध जता रहे युवक पर इस तरह भड़के नीतीश कुमार ...कि लगने लगे ठहाके

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में एक शख्स पर बुरी तरह भड़क गए। नीतीश कुमार बोलने लगे...
भाषण के बीच विरोध जता रहे युवक पर इस तरह भड़के नीतीश कुमार ...कि लगने लगे ठहाके

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में एक शख्स पर बुरी तरह भड़क गए। नीतीश कुमार बोलने लगे कि क्यों चें-चें कर रहे हो।

मामला शुक्रवार का है। मुख्यमंत्री दरभंगा के एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। महिलाओं और बेटियों के सम्मान करने को लेकर चर्चा कर रहे थे, तभी भीड़ में एक व्यक्ति विरोध जताने लगा। वह अपने क्षेत्र में विकास न होने को लेकर सवाल करने लगा।

तब नीतीश कुमार ने भड़कते हुए कहा कि अगर दिक्कत हो हमें बताओ। हम हल करेंगे। लेकिन जो बात कह रहे हैं, उसे ध्यान से सुनो। अगर बेटियों-बहुओं का ख्याल नहीं रखोगे। अगर वे नहीं होंगी तो ब्याह किससे करोगे। सीएम के इतना कहते ही सभा में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

सीएम ने कहा, “हम बात जो बात कह रहे हैं, उसे सुनो गौर से। घर की बेटियों-बहुओं का ख्याल रखो। अगर उन्हें बीमारी हो तो उसका इलाज कराओ। अगर ये काम हम सिखा रहे हैं तो आप बीच में चें-चें कर रहे हो। मतलब क्या चाहते हो। अगर लड़की नहीं रहेगी तो ब्याह किससे करोगे। जरा बताओ तो? जितना लड़का होगा, अगर उतनी लड़की नहीं होगी तो बिना ब्याह के ही रह जाओगे न?”

नीतीश के झल्लाते ही पुलिस ने फौरन उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में जब मुख्यमंत्री ने दखल दिया तो उसे रिहा कर दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad