Advertisement

बिहार में सियासी हलचल के बीच भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और...
बिहार में सियासी हलचल के बीच भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और पार्टी से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बघेल की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है। 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दोनों पश्चिम बंगाल में है। यह इस महीने के अंत में बिहार में प्रवेश करेगी। यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

बिहार की सियासत में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का सीनियर कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से बिहार में चल रही सियासी गतिविधियों पर भी नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad