Advertisement

डॉक्‍टर ने कहा अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत, मिश्रा ने किया इनकार

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री की भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही और उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सलाह दी है। मिश्रा ने हालांकि भर्ती होने से इनकार किया है।
डॉक्‍टर ने कहा अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत, मिश्रा ने किया इनकार

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मिश्रा मांग कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी :आप: को अपने पांच नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी देनी चाहिये। आप ने इसके उलट उनपर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया है।

उनकी जांच करने वाले अरूणा आसफ अली अस्पताल के डॉक्टर जावेद सलाम ने कहा, उनका रक्त शर्करा स्तर 81 एमजी-डीएल तक गिर गया है और उन्हें तत्काल नली के माध्यम से तरल पदार्थ चढ़ाये जाने की जरूरत है। शरीर में नमक की मात्रा कम होने से वह निर्जलीकरण की तरफ जा रहे है। इसलिये हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है।

सलाम ने कहा कि मिश्रा ने हालांकि भर्ती होने से इनकार किया है। इससे पूर्व शुक्रवार सुबह मिश्रा की मां ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर उनके पुत्र के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया। दरअसल आप नेताओं ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और मिश्रा एक साथ दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ही उन्हें इस बात के लिए मजबूर किया कि वह कपिल को राजनीति में आने को मनाएं। हालांकि कपिल इसके लिए तैयार नहीं थे। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad