Advertisement

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में जमकर हंगामा; आप और भाजपा के पार्षदों में हाथापाई, चले जूते-चप्पल

नगर निगम के बकाया पैसों के मामले को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और बीजेपी शासित नगर निगमों...
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में जमकर हंगामा; आप और भाजपा के पार्षदों में हाथापाई, चले जूते-चप्पल

नगर निगम के बकाया पैसों के मामले को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और बीजेपी शासित नगर निगमों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को नगर निगम के बकाया पैसों के मामले और कृषि कानूनों को लेकर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कार्यालय में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद आमने-सामने आ गए. जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच जमकर जूते-चप्पल भी चले।

आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के बीच चल रही तनातनी के बीच, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन में सोमवार की सुबह खलबली मच गई, क्योंकि दोनों दलों के पार्षद धन के कथित दुरुपयोग को लेकर आपस में भिड़ गए। पूर्वी दिल्ली निगम में बीजेपी के नगरसेवकों ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार नगर निगम के उपयोग के लिए धन जारी नहीं कर रही है।

भाजपा शासित उत्तरी नगर निगम में कथित तौर पर 2500 करोड़ रुपए की हेराफेरी को लेकर आप  पार्षद हंगामा करने लगे। इस दौरान वे ऑफिस में पर्चे लहरा रहे थे और नारेबाजी भी कर रहे थे। उनकी मांग है कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। तभी उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। पार्षदों पर सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए एक्शन भी लिया गया है।

वीडियो में कुछ पार्षद हाथ में चप्पल तो कुछ पार्षद जूता लहराते नजर आए। भाजपा पार्षदों ने 'केजरीवाल शर्म करो और निगम का पैसा जारी करो' के नारे लगाए। भाजपा पार्षदों ने दिल्ली सरकार पर निगम कर्मचारियों को सैलरी नहीं देने का आरोप लगाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad