Advertisement

गुप्तेश्वर पांडे ने महाराष्ट्र-मुंबई पुलिस को बदनाम किया, उनके लिए फडणवीस प्रचार करेंगे; जनता नहीं करेगी माफ: देशमुख

बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव...
गुप्तेश्वर पांडे ने महाराष्ट्र-मुंबई पुलिस को बदनाम किया, उनके लिए फडणवीस प्रचार करेंगे; जनता नहीं करेगी माफ: देशमुख

बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी बनाया है। मंगलवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, मेरा देवेंद्र फडणवीस से एक सवाल है कि गुप्तेश्वर पांडे, (बिहार के पूर्व डीजीपी) जिन्होंने महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस को बदनाम किया क्या वो उनके प्रचार के लिए जाएंगे?। आगे उन्होंने कहा, जिन लोगों ने तीन-चार महीनों में छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश रची है, उन्हें महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगना चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते है तो उन्हें महाराष्ट्र की जनता माफ नहीं करेंगी।  

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीते जून की 14 तारीख को मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठे। इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री या किसी अन्य ने सुशांत की हत्या की है। ये आत्महत्या नहीं मर्डर बताया जाने लगा। सुशांत सिंह बिहार के पटना से आते थे। सुशांत के पिता ने इस बाबत पटना पुलिस के सामने एफआईआर दर्ज करवाई और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर हत्या का मामला लगाया गया। गौरतलब है कि रिया ने ही गृह मंत्री अमित शाह से मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। मुंबई पुलिस की जांच को लेकर पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कई तरह के सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को भी आरे हाथों लिया था।

मामले को लेकर बीते दिनों एक चौंकाने वाली रिपोर्ट दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तरफ से आई, जिसमें दावा किया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या ही थी। फिलहाल ईडी, एनसीबी और सीबीआई मामले की जांच कर रही है। रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में इस वक्त गिरफ्तार है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad