Advertisement

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने राज्य की गांडेय विधानसभा सीट...
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने राज्य की गांडेय विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। गांडेय विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 20 मई को राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ होगा।

गिरिडीह जिले की यह विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। कल्पना (48) जब नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं तो राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और देवर बसंत सोरेन उनके साथ थे।

बता दें कि हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और राज्य के तत्कालीन परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad