Advertisement

केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सीबीआई ने चोकसी को भागने में मदद की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने...
केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सीबीआई ने चोकसी को भागने में मदद की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी मामले को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट किया है, 'सीबीआई ने लंदन में माल्या के केस को कमजोर किया। चोकसी को भागने में और दूसरे देश की नागरिकता पाने में मदद की और उसके बाद मोदी सरकार प्रत्यर्पण की मांग का नाटक करती है। ये तो देश के साथ गद्दारी है न।'

इससे पहले एंटीगुआ सरकार भी कह चुकी है कि भारत और यहां की जांच एजेंसियों से क्लीनचिट दिए जाने के बाद ही उसने मेहुल चोकसी को अपने देश की नागरिकता दी है। एंटीगुआ सरकार के मुताबिक चोकसी ने बीते साल मई में अर्जी  दी थी। विदेश मंत्रालय और सेबी ने उनको क्लीन चिट दी। चोकसी ने एंटीगुआ की निवेश नागरिकता नीति के तहत वहां की नागरिकता ली। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad