Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मुंबई और राज्य के लिए सबसे अहम: आदित्य ठाकरे

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई और महाराष्ट्र...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मुंबई और राज्य के लिए सबसे अहम: आदित्य ठाकरे

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई और महाराष्ट्र के लिए अहम हैं।

मुंबई के शिवड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़े निवेश गुजरात में ही करने और महाराष्ट्र के युवाओं के ‘‘सपनों को चकनाचूर करने’’ का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होगा। यह चुनाव हमारे चुनाव चिह्न और पार्टी को वापस पाने या उद्धव ठाकरे या मेरे लिए नहीं है। यह चुनाव महाराष्ट्र और मुंबई के लिए अहम है।’’

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें हासिल कीं। 2014 में, भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad