Advertisement

यूपी की कानून व्‍यवस्‍था क्‍या बराक ओबामा सुधारेंगे : मायावती

यूपी में चुनावी हलचल के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती भी आक्रामक होती दिख रही हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और सूबे की अखिलेश सरकार दोनों पर एक साथ निशाना साधा। उन्‍होंने मोदी और अखिलेश सरकार को खराब कानून व्यवस्था के लिए दोषी ठहराया और कहा कि क्या इसे सुधारने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जिम्मेदार हैं।
यूपी की कानून व्‍यवस्‍था क्‍या बराक ओबामा सुधारेंगे : मायावती

मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी की जनता से वादा किया था कि हम सरकार में आते ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दखल देंगे, पर चुनाव के बाद से अब तक जनता से किए वादे नहीं पूरे किए गए। बल्कि भाजपा अपने कमजोर होते जनाधार से डरकर ही यूपी में राष्ट्रपति शासन नहीं लगा रही। उन्‍होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए कहा कि वह बेतुके बयान दे रहे हैं। कांग्रेस की राह पर अब भाजपा चल रही है। बाबरी विध्वंस के समय उप्र में कांग्रेस ने राष्ट्रपति सरकार नहीं लगाया था। अब सपा सरकार की खराब कानून व्यवस्था के बावजूद भाजपा यहां राष्ट्रपति शासन नहीं लगा रही है।

मायावती ने कहा कि ये कहना गलत है कि यूपी में खराब कानून व्यवस्था के लिए मोदी सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं होती। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यूपी की जनता से कहा था कि जब उनकी सरकार बनेगी तो कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दखल देगी। अब वे पीछे हट गए हैं। ये असल में समाजवादी पार्टी और भाजपा की मिलीभगत है। मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की रैली में जो भारी भीड़ दिखती है, वह बाहरी लोगों की रहती है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक सीट पर 9-10 लोगों को टिकट का वादा किया है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी पार्टी पर आया राम गया राम जैसे लोगों के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad