Advertisement

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन

मधुपुर से जेएमएम विधायक और झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का रांची के...
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन

मधुपुर से जेएमएम विधायक और झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का रांची के मेदांता अस्पताल में शनिवार को दिन में निधन हो गया।वे राज्य हज कमेटी के भी चेयरमैन थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेदांता में भर्ती हुए थे । हालांकि शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वे झारखंड सरकार में चार बार मंत्री रहे। जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेहद करीबी थे।

73 वर्षीय हाजी हुसैन 23 सितम्बर को मेदांता में एडमिट हुए थे। 2002 में वे झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। उनके हार्ट का आपरेशन हुआ था।1995,2000, 2010 और 2019 में मधुपुर से विधायक चुने गए थे। आज दिन में करीब साढ़े तीन बजे रांची के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसें लीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad