Advertisement

एमपी चुनाव: दिग्वजिय सिंह ने ईवीएम पर उठाया सवाल, भाजपा का पलटवार

कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है, यहां भारतीय जनता...
एमपी चुनाव: दिग्वजिय सिंह ने ईवीएम पर उठाया सवाल, भाजपा का पलटवार

कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है, यहां भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए 163 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं, कांग्रेस को राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 66 पर ही जीत मिल सकी। भाजपा की इस बंपर जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ईवीएम वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "विपक्ष जब जीत जाते हैं तब ईवीएम पर सवाल नहीं उठाते हैं, वो तेलंगाना में जीत गए तो ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए...लेकिन जब ये हार जाते हैं कि तब ये ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। ये कोई नई बात नहीं है।"

चुनावी नतीजे आने के दो दिन बाद यानी 5 दिसंबर की सुबह-सुबह दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा, "ऐसी कोई भी मशीन जिसमें चिप लगी हो वो हैक की जा सकती है। मैं साल 2003 से ही ईवीएम से मतदान कराए जाने के खिलाफ रहा हूं।" कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने आगे सवालिया लहजे में कहा, "क्या हम भारतीय लोकतंत्र को प्रोफेशनल हैकर्स द्वारा कंट्रोल किया जाने दे सकते हैं?"

दिग्विजय सिंह ने इस सवाल को वो बुनियादी सवाल बताया है, जिसपर सभी राजनीतिक दलों को विचार करना चाहिए। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट से भी सवाल करते हुए कहा कि क्या वो भारत के लोकतंत्र को बचा सकते हैं?

इससे पहले भी दिग्जिवजय सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने पोस्टल बैलेट के द्वारा मिले मतदानों की जानकारी साझा की थी। पोस्टल बैलेट के जरिए पड़ने वाले मतों में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस पार्टी को बीजेपी से ज्यादा वोट मिले हैं। इसपर दिग्विजय सिंह सवाल करते हुए कहा कि अगर जनता वही है तो ईवीएम और पोस्टल बैलेट के वोटिंग पैटर्न में इतना अंतर कैसे आ गया।

दिग्जविजय सिंह ने पोस्टल बैलेट के नतीजों की जानकारी देते हुए लिखा, पोस्टल बैलेट के जरिए हमें यानी कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त है, जबकि इनमें से अधिकांश सीटों पर ईवीएम काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसी के साथ लिखा, "यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता (यानी लोक) हार जाती है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad