Advertisement

अमित शाह की बदले की कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार: आप

केजरीवाल सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव की स्थिति कोई नई बात नहीं है। एक बार फिर से ये स्थिति...
अमित शाह की बदले की कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार: आप

केजरीवाल सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव की स्थिति कोई नई बात नहीं है। एक बार फिर से ये स्थिति राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कई विधायकों को हिरासत में ले लिया है। राघव चड्डा, आतिशी को शाह के घर के बाहर से हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आप विधायकों को गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी।

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट करते हुए कहा, दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें उपराज्यपाल से मिलने जाना था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इन्हें हिरासत में लिया गया है। ये विधायक बिना इजाजत गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे।

दरअसल, दिल्ली सरकार का बीजेपी शासित राजधानी के नगर निगमों में करोड़ों रूपए के हेराफेरी का आरोप है। इसी को लेकर आप नेता गृह मंत्री के यहां प्रदर्शन करने जा रहे थे।

इसके बाद आप नेता ने केंद्र और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि गृह मंत्री और उनकी पुलिस भले ही उन्हें जेल में डाल दे लेकिन उनकी आवाज को दबा नहीं सकती है। बता दें कि ऋतुराज किराड़ी से आप के विधायक हैं। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad