Advertisement

आज बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे राहुल गांधी: झारखंड में कल पहुंची थी न्याय यात्रा; नए सीएम चंपई सोरेन ने किया था स्वागत

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है। कांग्रेस नेता...
आज बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे राहुल गांधी: झारखंड में कल पहुंची थी न्याय यात्रा; नए सीएम चंपई सोरेन ने किया था स्वागत

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन शनिवार को देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा ने शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले के रास्ते राज्य में प्रवेश किया।

बता दें कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी और मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया। शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad