Advertisement

राजद नेता मनोज झा का नीतीश पर तंज- कहा- 40 सीटें पाकर कोई कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है

एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। वहीं, चुनावों में...
राजद नेता मनोज झा का नीतीश पर तंज- कहा- 40 सीटें पाकर कोई कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है

एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। वहीं, चुनावों में मिली हार के बाद भी महागठबंधन ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 40 सीटें पाकर कोई मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है? लोगों का जनादेश उनके खिलाफ है, वह नकार दिए गए हैं और उस पर फैसला करना चाहिए। 

राजद नेता ने कहा है कि बिहार को इसका विकल्प मिलेगा, जो सहज होगा। इसमें एक सप्ताह, दस दिन या एक महीना लग सकता है लेकिन ऐसा होगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर जनता से धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि  नीतीश कुमार ने 2017 में महागठबंधन से एनडीए में आकर लोगों के जनादेश को दबाने का प्रयास किया है.  बिहार की जनता अब जाग गई है। भाजपा को भी मान लेना चाहिए कि अगर यह बदलाव के लिए जनादेश नहीं होता, तो नीतीश जी राज्य विधानसभा में लगभग 40 सीटें नहीं जीतते. नीतीश कुमार एक बेहद कमजोर बहुमत पर हैं। यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी।

बता दें कि भाजपा इन चुनावों में 74 सीटें जीतकर एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है जबकि जदयू को 43 सीटें प्राप्त हुई है हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने पर जोर दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad