Advertisement

संजय राउत का केंद्र पर निशाना : निजाम सरकार से भी बुरी है भाजपा सरकार

केंद्र सरकार के कामकाज पर नुकीले तंज कसने वाली शिवसेना ने भाजपा की केंद्र सरकार पर ताजा हमला बोला है। शिवसेना से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा है कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार निजाम सरकार से भी बुरी है।
संजय राउत का केंद्र पर निशाना : निजाम सरकार से भी बुरी है भाजपा सरकार

राउत औरंगाबाद में पार्टी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राउत ने कहा कि भाजपा सरकार निजाम सरकार की बाप है। उन्‍होंंने कहा कि मोदी सरकार और महाराष्‍ट्र की सरकार के कामकाज से ऐसा लगता है कि वह बहुत जल्‍द बदलााव ला देंंगी पर ऐसा कुछ होने वाला नहीं। केंद्र सरकार ने दो साल में बता दिया है कि वह निजाम सरकार से भी ज्‍यादा जनता को परेशान करने वाली है।  गौर हो कि निजाम हैदराबाद के रजवाड़े का पूर्व मुस्लिम शासक था। औरंगाबाद और मराठवाड़ा के कुछ हिस्से अतीत में उस राज्य का हिस्सा थे। शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र दोनों में भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad