Advertisement

क्या आप के साथ होगा सपा का गठबंधन? अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी(आप) सांसद संजय सिंह ने बुधवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष...
क्या आप के साथ होगा सपा का गठबंधन? अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी(आप) सांसद संजय सिंह ने बुधवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के साथ ही यूपी के सियासी गलियारों में आम आदमी पार्टी के साथ सपा के गठबंधन की सम्‍भावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्‍ट के दफ्तर में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। गौरतलब है कि मिशन-2022 की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव इस बार बड़ी पार्टियों की जगह छोटे दलों से गठबंधन पर जोर दे रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को ही राष्‍ट्रीय लोकदल को 36 सीटें देकर उन्‍होंने गठबंधन फाइनल किया है। इसके अलावा पूर्वांचल ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा से सपा का गठबंधन हो चुका है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह हाल में सपा के संस्‍थापक और पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्‍मदिन समारोह में भी शामिल हुए थे। वहां भी अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। दो महीने पहले भी संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। आज तीसरी बार दोनों नेता मिले। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सपा और आप के बीच गठबंधन पर बातचीत चल रही है। यह मुलाकात उसी क्रम में थी। हालांकि दोनों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला अभी तक तय नहीं हुआ है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad