Advertisement

महाराष्‍ट्र नगरीय चुनाव, मतभेद भुला शिवसेना-भाजपा का गठबंधन

महाराष्‍ट्र की सत्ता में साझेदार शिवसेना और भाजपा ने 212 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के लिए गठबंधन का शुक्रवार को एलान किया। आपसी मतभेद भुलाकर नगरीय चुनावों में एक साथ विरोधी दलों का सामना करने की यह रणनीति महाराष्‍ट्र की राजनीति में काफी बदलावा ला सकती है।
महाराष्‍ट्र नगरीय चुनाव, मतभेद भुला शिवसेना-भाजपा का गठबंधन

गठबंधन का एलान जल्दबाजी में बुलाई गई एक प्रेस वार्ता में किया गया। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटिल ने कहा कि दोनों पार्टियां ये चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। राउत ने दावा किया, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शुरू से ही गठबंधन चाहते थे।

212 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव नवंबर 2016 से जनवरी 2017 के बीच होने हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला सिर्फ 212 नगर परिषदों और नगर पंचायत चुनाव के लिए है और कहा कि शिवसेना प्रमुख हर जगह अलग गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। गठबंधन की घोषणा के बाद अाए दिन शिवेसना की तरफ से भाजपा पर हो रहे हमले भी अब थम जाएंगे। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad