Advertisement

थोड़ी देर में कर्नाटक की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। चुनाव...
थोड़ी देर में कर्नाटक की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चुने जाने तक हुए राजनीतिक घटनाक्रम ने जश्न में थोड़ी बहुत खलल तो डाली मगर अंततः कांग्रेस आलाकमान ने धैर्य से काम लेते हुए सब सही कर दिया। अब शनिवार यानी आज सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार उनके डिप्टी बनेंगे। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ आज कुल आठ विधायक भी कैबिनेट मंत्री पद हेतु शपथ ग्रहण करेंगे। इस सूची में जी परमेश्वर, के एच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी, बीजेड जमीर अहमद खान शामिल हैं।

बेंगलुरू जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री के साथ कुल आठ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि समारोह से एक दिन पहले कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राहुल-प्रियंका गांधी वाड्रा से भेंट कर उन्हें भी आमंत्रित किया।

गौरतलब है कि बेंगलुरु स्थित श्री कांतीरवा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे कर्नाटक की नई सरकार बन जाएगी। चूंकि अगले साल लोकसभा के अहम चुनाव होने हैं, ऐसे में विपक्ष एकजुट होने की कोशिशों में है। ऐसी ही एक कोशिश शपथग्रहण समारोह में भी देखी जा रही है। दरअसल, विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

एक नजर मेहमानों की सूची पर

• ममता बनर्जी: बंगाल की मुख्यमंत्री (टीएमसी)
• नीतीश कुमार: बिहार के मुख्यमंत्री (जेडीयू)
• तेजस्वी यादव: बिहार के उपमुख्यमंत्री (राजद)
• हेमंत सोरेन: झारखंड के मुख्यमंत्री (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा)
• एमके स्टालिन: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (डीएमके)
• एन रंगास्वामी: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री (ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस)
• अशोक गहलोत: राजस्थान के मुख्यमंत्री (कांग्रेस)
• भूपेश बघेल: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (कांग्रेस)
• सुखविंदर सिंह सुक्खू: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (कांग्रेस)
• नवीन पटनायक: ओडिशा के मुख्यमंत्री (बीजू जानता दल)
• उद्धव ठाकरे: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री (शिवसेना यूबीटी)
• शरद पवार: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री (एनसीपी)
• अखिलेश यादव: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष
• उमर अब्दुल्ला: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री (जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस)

किसे नहीं बुलाया गया ?

• केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
• तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव
• दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
• आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डा
• बीएसपी चीफ मायावती

ज्ञात हो कि कर्नाटक में कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135 सीटों पर जीत हासिल की थी। इन चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी केवल 66 सीटों पर सिमट गई थी। इसके अतिरिक्त जेडी-एस को भी केवल 19 सीटों पर ही जीत मिली।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad