Advertisement

'आवाज-ए-पंजाब' के साथ मैदान में उतरेंगे सिद्धू, केजरीवाल-बादल पर बरसे

अपने राज्‍य पंजाब के लिए आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को चंडीगढ़ में खुलकर सामने आ ही गए। क्रिकेटर से राजनेता बनेे सिद्धू ने अपने राजनीतिक संगठन 'आवाज-ए-पंजाब' का औपचारिक एलान कर दिया। उन्होंने आवाज-ए-पंजाब को एक इंकलाबी संगठन बताया और कहा कि पंजाब की जनता सरकार बदलना चाहती है।
'आवाज-ए-पंजाब' के साथ मैदान में उतरेंगे सिद्धू, केजरीवाल-बादल पर बरसे

 

सिद्धू दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जमकर बरसे। उन्‍होंने खुलासा किया कि अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि घरवाली को चुनाव लड़वाओ, तुम सिर्फ प्रचार करो। 

सिद्धू बादल परिवार पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, 'पंजाब में एक ही परिवार कमाई कर रहा है। कहा कि राज्य में बादल का अब बोलबाला नहीं चलेगा। अब तो काले बादल चीरकर सूरज निकलना चाहिए'। उन्होंने नाम लिए बिना भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी पार्टी अच्छी या बुरी नहीं होती। अच्छे-बुरे पार्टी चलाने वाले होते हैं। 

सिद्धू के साथ भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान और अकाली दल से निलंबित विधायक पगरट सिंह भी शामिल हैं।  पंजाब में आप के संयोजक पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर भी 'आवाज-ए-पंजाब' में शामिल हो सकते हैं। 

नए मोर्चे में परगट के अलावा दो अन्य निर्दलीय विधायक बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस भी हैं। यह मोर्चा पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेगा। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर अगले साल जनवरी या फरवरी की शुरुआत में होने चुनाव होने की संभावना है।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad