Advertisement

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जताया अखिलेश का आभार

समाजवादी पार्टी के छह जिलों के कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए राज्य के पूर्व...
सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जताया अखिलेश का आभार

समाजवादी पार्टी के छह जिलों के कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण का फैसला अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते लिया गया था। इसके लिए संबंधित जिलों में भूमि अधिग्रहण का कार्य भी 70 प्रतिशत किया जा चुका था और किसी-किसी जनपद में तो 80 प्रतिशत से ज्यादा भूमि अधिग्रहीत हो चुकी थी।

जिन जनपदों से एक्सप्रेस-वे गुजरता है, वहां के किसानों ने अखिलेश यादव के प्रति आभार जताने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को कार्यक्रम किया था। लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, आंबेडकरनगर, अमेठी और गाजीपुर में बड़ी संख्या में किसान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना का श्रेय पूर्णतया अखिलेश यादव को जाता है। उनके प्रति अपना आभार प्रदर्शित करने के लिए छह जनपदों में किसानों के कार्यक्रम हुए।

लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन गोसाईगंज में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अरविंद कुमार सिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में करीब पांच हजार किसान और कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री आरके चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विधायक अंबरीष सिंह पुष्कर, रामस्वरूप सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया।

बाराबंकी जिले में कार्यक्रम का आयोजन हैदरगढ़ में किया गया, जिसमें सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी जगदीप सिंह यादव, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह ’गोप, पूर्व सांसद रामसागर रावत, एमएलसी राजेश यादव ’राजू’, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व विधायक राममगन रावत और विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा शामिल रहे। करीब दो हजार किसान और कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

फैजाबाद में कार्यक्रम का आयोजन मिल्कीपुर में किया गया था, जिसमें पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, गंगा सिंह यादव जिलाध्यक्ष, मोहम्मद कमर महानगर नगर अध्यक्ष शामिल रहे। लगभग एक हजार किसान और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। अम्बेडकर नगर में कार्यक्रम का आयोजन बेवाना ग्राम में किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, पूर्व विधायक गोपीनाथ वर्मा, हीरा लाल यादव जिलाध्यक्ष शामिल रहे। करीब पांच हजार किसान और कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अमेठी में कार्यक्रम का आयोजन जैनबगंज में किया गया था, जिसमें जितेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, छोटे लाल यादव जिलाध्यक्ष शामिल रहे। करीब तीन हजार किसान और कार्यकर्ता कार्यक्रम में थे। गाजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन कासिमाबाद के पास किया गया, जिसमें नीरज शेखर सांसद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विधायक वीरेन्द्र कुमार यादव, विधायक सुभाष पासी, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, नन्हकू यादव जिलाध्यक्ष शामिल हुए। करीब पांच हजार किसान व कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad