ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए आतंकी हमलों को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आज कहा कि बीजेपी-पीडीपी वाले दोनों मलाई खा रहे हैं। यहां जो हमले हो रहे हैं ये इनकी नाकामी की वजह से हो रहे हैं।
BJP- PDP waale donon baithke malayi khaa rahe hain. Kab tak drama karte rahenge yeh log. Yeh inki nakaami hai. Ab yeh sochna hai ki inn cheezon ki responsibility kiski hogi: Asaduddin Owaisi on recent terror attacks in #JammuAndKashmir pic.twitter.com/IBvHGkWiN5
— ANI (@ANI) February 13, 2018
ओवैसी ने कहा कि कब तक ड्रामा करते रहेंगे ये लोग। अब यह सोचना है कि इन चीजों की जिम्मेदारी किसकी होगी। उन्होंने कहा कि सात दिन में पांच लोग मारे गए वो कश्मीरी मुसलमान थे। अब इस पर कुछ क्यों नहीं बोला जा रहा है।
ओवैसी ने कहा कि इससे उन लोगों को सबक हासिल करना पड़ेगा जो मुसलमानों की वफादारी पर शक करते हैं और उन्हें पाकिस्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबकि स्थिति है कि हम तो जान दे रहे हैं।
7 mein se 5 log jo maare gaye woh Kashmiri Musalmaan the. Ab ispe kuch kyun nahi bola ja raha hai. Isse sabak haasil karna pdega unn logon ko jo musalmaanon ki wafadari pe shak karte hain, jo unko aaj bhi Pakistani keh rahe hain. Hum toh jaan de rahe hain: Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/KbPpHftCb5
— ANI (@ANI) February 13, 2018
इस बीच जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि ओवैसी ने हरदम समुदाय के आधार पर समाज का ध्रुवीकरण किया है। उनके जैसे लोग प्रजातंत्र की महानता का गलत फायदा उठा रहे हैं। सिंह ने कहा कि ऐसी बातें कर ओवैसी और दूसरे लोग समाज को कमजोर करने के साथ ही पाकिस्तान, अलगाववादियों और आतंकियों की मदद कर रहे हैं।
Owaisi has always polarised society on the basis of community. People like him are taking undue advantage of greatness of the democracy. By speaking such things, Owaisi & others like him are weakening society & helping Pakistan, separatists and terrorists in a way: Nirmal Singh pic.twitter.com/UfoPZ9N5KK
— ANI (@ANI) February 13, 2018
गौरतलब है कि पिछले चार दिन में जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर आतंकी हमले हो चुके है। सुंजवान इलाके में आर्मी कैंप पर हुए हमले में छह जवान शहीद हुए और एक नागरिक की मौत हो गई। श्रीनगर के करण नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमले में एक जवान शहीद हुआ है।