Advertisement

यूपी चुनाव 2022: बीजेपी को घेरने साइकिल पर निकले अखिलेश, , बोले- झूठ बोलने में नंबर एक पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव मिशन-2022 के तहत भाजपा को...
यूपी चुनाव 2022: बीजेपी को घेरने साइकिल पर निकले अखिलेश, , बोले- झूठ बोलने में नंबर एक पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव मिशन-2022 के तहत भाजपा को घेरने आज साइकिल पर निकले। उन्होंने भाजपा को हर मोर्चे पर नाकाम बताया और लोगों की नाराजगी के कारण सपा को 350 से 400 सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि जनता को कंफ्यूज करते-करते भाजपा खुद कंफ्यूज हो चुकी है। यही वजह है कि वह अपराधियों का स्वागत कर रही है और जासूसी कर रही है। भाजपा झूठ बोलने में नंबर एक पार्टी है। वो हर मुद्दे पर झूठ पर झूठ बोल रही है।

उन्‍होंने लखनऊ में पार्टी मुख्‍यालय से साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिलों में साइकिल यात्रा निकाली। उनकी पत्‍नी डिंपल यादव ने कन्‍नौज में साइकिल यात्रा को रवाना किया। यात्रा निकालने से पहले पार्टी मुख्‍यालय पर मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया ने महंगाई-बेरोजगारी और खेती-किसानी सहित तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आम लोगों की मदद करने में पूरी तरह नाकाम रही। कि महामारी से जब लोगों की जान जा रही थी तब प्रदेश में जमकर दवाओं की कालाबाजारी हो रही थी। लोग कोरोना की वजह से नहीं बचे। यह सरकार की विफलता थी।

सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हम यूपी को नई दिशा देना चाहते हैं। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अभी तक अपना चुनावी घोषणा पत्र (मैनिफेस्‍टो) नहीं खोला है।

उन्‍होंने कहा कि यह लोग मनी फेस्‍टो बनाते हैं। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है इन्‍हें दलित और मुस्लिम याद आ रहे हेा। भाजपा ने इन वर्गों के लिए कोई काम नहीं किया, सिवाए जेल भेजने के। चुनाव के समय ये करीब आना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में शिक्षकों की बलि देने में नंबर वन, रोजगार मांगने वाले नौजवानों पर लाठी चलाने में नंबर वन, लोगों को जेल में डालने में नंबर वन और विशेष धर्म पर अत्‍याचार करने में नंबर वन है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad