Advertisement

विष्णुदेव साय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता करेंगे शिरकत

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार यानी आज शपथ ग्रहण...
विष्णुदेव साय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता करेंगे शिरकत

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार यानी आज शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि विधायक दल की बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई थी। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए जिन लोगों को बुलाया गया है, उनके नाम भी सामने आ गए हैं। उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माण्डविया, केंद्रीय राज्यमंत्री बिसेश्वर तुडू को भी बुलाया गया है। इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ और छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही विष्णु देव साय ने बीजेपी के सभी जिलाध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों को भी शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर बुलाया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad