Advertisement

ममता बनर्जी ने किया कैबिनेट का विस्तार, 9 नए चेहरे शामिल, बाबुल सुप्रियो भी बनाए गए मंत्री

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर दिया है।  कुल 9 नए...
ममता बनर्जी ने किया कैबिनेट का विस्तार, 9 नए चेहरे शामिल, बाबुल सुप्रियो भी बनाए गए मंत्री

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर दिया है।  कुल 9 नए मंत्रियों को जगह मिली है। इसमें बाबुल सुप्रियो को भी मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रियों को आज ही शपथ दिला दी गई है। बाबुल सुप्रियो के साथ ही पार्थ भौमिकी और प्रदीब मजूमदार ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है।

ममता सरकार ने यह कैबिनेट फेरबदल ऐसे वक्त में किया है जब टीएमसी पार्थ चैटर्जी की वजहों से घिरी हुई है। पार्थ और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी का नाम शिक्षक घोटाले में आया है। दोनों इस वक्त ईडी की हिरासत में हैं।

ईडी के एक्शन के बाद पार्थ चटर्जी को मंत्रीपद से हटा दिया गया था। तब ममता बनर्जी ने पहले ही इशारा दिया था कि वह अपने मंत्रिमंडल में चार से पांच नए चेहरों को शामिल कर सकती हैं। साल 2021 में सरकार बनाने के बाद ममता का यह पहला कैबिनेट बदलाव है।

बता दें कि कैबिनेट फेरबदल में बाबुल सुप्रियो का नाम चौंकाने वाला है। बाबुल सुप्रियो सितंबर 2021 में ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। अप्रैल 2022 में वह बंगाल की बालीगंज सीट से विधानसभा का उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे। इससे पहले बाबुल सुप्रियो ने अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद ही उन्होंने बीजेपी छोड़ी थी और टीएमसी का दामन थाम लिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad