Advertisement

सुनील जाखड़ को मनाने में कामयाब रहे प्रियंका-राहुल! दिग्गज नेता ने चन्नी को सीएम बनाना बताया साहसिक फैसला

चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर नाराजगी जाहिर करने वाले पंजाब कांग्रेस के पूर्व...
सुनील जाखड़ को मनाने में कामयाब रहे प्रियंका-राहुल! दिग्गज नेता ने चन्नी को सीएम बनाना बताया साहसिक फैसला

चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर नाराजगी जाहिर करने वाले पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अब इस फैसले को साहसिक करार दिया है। जाखड़ ने शुक्रवार को चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चुनने के राहुल गांधी के कदम को एक "साहसिक निर्णय" बताया है।

दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह को चुनकर पार्टी में अन्य लोगों के लिए भी उभरकर आने का अवसर दिया है। उन्होंने इसे साहसिक निर्णय बताया है और कहा कि यह फैसला जो सिख धर्म के लोकाचार में निहित है, न केवल राज्य के लिए बल्कि राज्य के सामाजिक ताने-बाने के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है।

नाराज चल रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं जाखड़ राहुल-प्रियंका के साथ ही विमान से दिल्ली भी आए थे। पंजाब में सियासी घटनाक्रम पर अपनी नाराजगी जाहिर करने वाले जाखड़ के अचानक राहुल और प्रियंका से मिलने के बाद एक बार फिर अटकलें तेज हो गई थी।

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद भावी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में जाखड़ सबसे आगे चल रहे थे। हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी ने इस रेस में बाजी मार ली। इसके बाद सुनील जाखड़ ने खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने से पहले सुनील जाखड़ ही यह पद संभाल रहे थे।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिमला से लौटे थे और दोनों बुधवार शाम को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए एक विमान में सवार हुए। जाखड़ भी इस यात्रा में उनके साथ थे। कहा जा रहा है कि जाखड़ को शांत कराने के लिए दिल्ली लाया गया ताकि उनकी बयानबाजी से पार्टी को घाटा न हो। इसके साथ ही उन्हें जल्दी ही उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad